भारत और पाकिस्तान का एकसाथ लाने की कोशिश कर रहा है अमेरिका

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कश्मीर को भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चली आ रही लड़ाई का कारण बताते हुए कहा कि अमेरिका दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसियों के बीच सुलह कराने और उन्हें साथ लाने की कोशिश कर रहा है

इमरान खान और पीएम मोदी (Photo Credits: Facebook)

वाशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कश्मीर को भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चली आ रही लड़ाई का कारण बताते हुए कहा कि अमेरिका दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसियों के बीच सुलह कराने और उन्हें साथ लाने की कोशिश कर रहा है. पोम्पिओ ने भारत-पाकिस्तान विवाद और इज़राइल संघर्ष का हवाला देते हुए कहा कि यह अमेरिका की वार्तात्मक कूटनीतिक कौशल का उदाहरण है, जिसके बारे में उनसे सोमवार को आयोवा के ‘फ्यूचर फार्मर्स ऑफ अमेरिका’ कार्यक्रम में पूछा गया था.

शीर्ष अमेरिकी राजनयिक से पूछ गया था, ‘‘अमेरिका की ओर से आप कैसे सुलह कराने और बातचीत कराने की कोशिश करते हैं?’’ पोम्पिओ ने किसानों से कहा, ‘‘अगर आप सबसे जटिल समस्याओं पर एक नजर डालें... एक अच्छा उदाहरण क्या है- इज़राइलियों और फलिस्तीनियों के बीच पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करना या हाल ही में, भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर में लंबे समय तक लड़ाई के बारे में जानने की कोशिश करने के लिए की गई वार्ता है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Live Score Update: चेन्नई में संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी संयुक्त राज्य अमेरिका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Preview: आज यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Pitch Report And Weather Update: यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\