अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने के तरीकों पर की चर्चा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अफगानिस्तान में संघर्ष को समाप्त करने और आतंकवाद का खत्मा कर क्षेत्र में शांति स्थापित करने के तरीकों पर चर्चा की. व्हाइट हाउस के अनुसार ट्रम्प ने खान से दक्षिण एशिया में शांति, स्थिरता और आर्थिक समृद्धि लाने के लिए दोनों देश कैसे मिलकर काम कर सकते हैं इसकी राह तलाशने के लिए मुलाकात की.

इमरान खान और डोनाल्ड ट्रंप (Photo Credits: AFP)

वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने सोमवार को अफगानिस्तान में संघर्ष को समाप्त करने और आतंकवाद का खत्मा कर क्षेत्र में शांति स्थापित करने के तरीकों पर चर्चा की. ट्रम्प और खान के बीच हुई बैठक के बाद व्हाइट हाउस ने एक बयान में यह जानकारी दी.

लेकिन इसमें अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को दी जाने वाली सुरक्षा सहायता को बहाल करने पर कुछ नहीं कहा गया. बयान में कहा गया कि ट्रम्प ने उम्मीद जाहिर की दोनों नेता दक्षिण एशिया में शांति एवं स्थिरता लाने की दिशा में प्रगति करना जारी रखते हुए व्यापारिक समझौते बढ़ाने, सैन्य संबंधों को मजबूत करने सहित द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं को पुनर्जीवित करेंगे.

यह भी पढ़ें : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आतंकवाद को खत्म करने के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखने में रहे सफल

व्हाइट हाउस के अनुसार ट्रम्प ने खान से दक्षिण एशिया में शांति, स्थिरता और आर्थिक समृद्धि लाने के लिए दोनों देश कैसे मिलकर काम कर सकते हैं इसकी राह तलाशने के लिए मुलाकात की.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, टिम सीफर्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें NZ बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, गुलबदीन नायब ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Live Score Update: चेन्नई में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\