अमेरिका: छोटा विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, जंगल में लगी आग
आग बुझाने में 160 लोग लगे हुए हैं. चार हेलीकॉप्टर, दो स्कूपर्स, चार एयर टैंकर्स और दो सिंगल इंजन टैंकर्स आग बुझाने में दमकलकर्मियों की मदद कर रहे हैं.
अमेरिका के नेवादा में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से जंगल में आ लग गई. माउंटेन रोज में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 80 एकड़ क्षेत्र जलकर खाक हो गया. इंटर स्टेट इंसिडेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम 'इनकीवेब' के मुताबिक, सोमवार सुबह तक आग 80 एकड़ क्षेत्र में फैल गई. यह आग रविवार को एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से लगी.
आग बुझाने में 160 लोग लगे हुए हैं. चार हेलीकॉप्टर, दो स्कूपर्स, चार एयर टैंकर्स और दो सिंगल इंजन टैंकर्स आग बुझाने में दमकलकर्मियों की मदद कर रहे हैं.
सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो में पास की ताहो झील से पानी लाकर आग बुझाते एयर टैंकर्स को देखा जा सकता है.
संबंधित खबरें
Eid Moon Sighting 2026 Saudi Arab and UAE: सऊदी अरब ने आज 18 मार्च को शव्वाल का चांद देखने की अपील की, दुबई में भी आज चांद देखने की होगी कोशिश
क्या एआई दिग्गज एंथ्रोपिक को अपना सकता है जर्मनी?
VIDEO: काबुल के रिहैब सेंटर पर पाकिस्तान का बड़ा एयरस्ट्राइक, 400 से ज्यादा मौतें, तालिबान ने बताया मानवता के खिलाफ अपराध
Sri Lanka 4-Day Work Week: जंग के बीच ईंधन संकट से निपटने के लिए श्रीलंका का बड़ा फैसला, सरकारी दफ्तरों में अब हफ्ते में सिर्फ 4 दिन काम
\