कश्मीर राग अलापने वाले इमरान खान की फिर हुई किरकिरी, UN अधिकारी ने पीएम मोदी पर दिए बयान को किया इग्नोर

आतंकियों को पालने पोसने वाले पाकिस्तान को एक बार फिर दुनिया में अलग-थलग होने का अहसास हुआ है. दरअसल संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक (Stephane Dujarric) ने कश्मीर मुद्दे पर पूछे गए पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल को अनदेखा कर दिया.

इमरान खान (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: आतंकियों को पालने पोसने वाले पाकिस्तान को एक बार फिर दुनिया में अलग-थलग होने का अहसास हुआ है. दरअसल संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक (Stephane Dujarric) ने कश्मीर मुद्दे पर पूछे गए पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल को अनदेखा कर दिया.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान पर मंगलवार को एक पाकिस्तानी पत्रकार ने स्टीफन दुजारिक से प्रतिक्रिया मांगी जिसे उन्होंने टालते हुए कहा कि "मैंने उन (इमरान खान की) टिप्पणियों को नहीं देखा है और मैं उन चीजों पर टिप्पणी नहीं करना चाहती जो नहीं हुई हैं."

प्रवक्ता ने पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल के जवाब में कहा "आपके इस विशेष सवाल का आज मेरे पास कोई जवाब नहीं है." संयुक्त राष्ट्र की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह घटना हुई.

यह भी पढ़े- इमरान खान भी बोले ‘फिर एक बार मोदी सरकार', कहा कांग्रेस में नहीं दम

गौरतलब हो कि विदेशी पत्रकारों के समूह से बात करते हुए आज इमरान खान ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू की तरह ही कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और अपने संविधानों का उल्लंघन कर रहे है.

खान ने आगे कहा कि पीएम मोदी भी नेतन्याहू की तरह भय और राष्ट्रवादी भावना का सहारा लेकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. नेतन्याहू प्रचार के दौरान इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक को अपने देश की संप्रभुता के दायरे में लाने का वादा कर रहे है. भारत की तरह ही इजरायल में भी इसी हफ्ते चुनाव हो रहे है. नेतन्याहू पांचवीं बार प्रधानमंत्री बनने के लिए चुनावी रण में उतरे है.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

India Beat England In T20 World Cup Semi Final 2026: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को एक बार फिर चटाई धूल, ये है भारतीय टीम के फतह के 3 बड़े कारण

India vs England, 2nd Semi-Final Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड को हराकर टीम इंडिया ने अहमदाबाद का टिकट किया कंफर्म, अब न्यूजीलैंड से होगा खिताबी मुकाबला; यहां देखें IND बनाम ENG मैच का स्कोरकार्ड

\