Ukraine: यूक्रेन में मीटिंग के दौरान म्युनिसिपल काउंसलर ने किए ग्रेनेड हमले, 26 लोग घायल; देखें VIDEO

यूक्रेन में ग्रेनेड अटैक में करीब 26 लोगों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि यूक्रेन के ट्रांसकारपाथिया में केरेत्स्की में एक नगर निगम पार्षद द्वारा एक कमरे के अंदर कई ग्रेनेड विस्फोट करने से कम से कम 26 लोग घायल हो गए, इनमें से छह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस ग्रेनेड अटैक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रांसकारपाथिया में काउंसिल की बैठक के दौरान पार्षद कमरे में घुस गया. वीडियो में उसे विस्फोट करने के लिए ग्रेनेड निकालते हुए दिखाया गया है.

देखें वीडियो-