UAE ने आर्थिक परियोजनाओं के लिए पाकिस्तान को 20 करोड़ डॉलर की दी सहायता

पाकिस्तान की अपनी दिन भर की यात्रा के दौरान अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने दक्षिण एशियाई देश के लघु और मध्यम उद्यमों (एसएमई) परियोजनाओं के लिए 20 करोड़ डॉलर की सहायता दी

पाक पीएम इमरान खान (फाइल फोटो )

इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) की अपनी दिन भर की यात्रा के दौरान अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने दक्षिण एशियाई देश के लघु और मध्यम उद्यमों (एसएमई) परियोजनाओं के लिए 20 करोड़ डॉलर की सहायता दी. 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को इस्लामाबाद पहुंचने के बाद क्राउन प्रिंस ने प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ व्यापक वार्ता की.  यह वार्ता द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों केंद्रित रही. यात्रा के समापन पर शेख मोहम्मद बिन जायद ने खलीफा फंड फॉर एंटरप्राइज डेवलपमेंट को 20 करोड़ डॉलर की सहायता आवंटित करने का निर्देश दिया.  क्राउन प्रिंस, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) आर्म्ड फोर्सेज के डिप्टी सुप्रीम कमांडर भी हैं.

शेख मोहम्मद बिन जायद, पाकिस्तान की 2020 में यात्रा करने वाले पहले विदेशी गणमान्य व्यक्ति हैं.इस यात्रा को कुआलालंपुर इस्लामिक समिट के मद्देनजर खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है. यह भी पढ़े: दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान से लगाई मदद की गुहार, कहा- मेरी हालत बहुत खराब है

पाकिस्तान ने मुस्लिम दुनिया में निष्पक्षता व तटस्थता बनाए रखने की बात करते हुए अंतिम क्षणों में इस समिट से खुद को अलग कर लिया था। माना जाता है कि ऐसा उसने सऊदी अरब और यूएई के कहने पर किया जो इस सम्मेलन के खिलाफ थे.

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Streaming In India: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त