इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, नाव पलटने से 2 की मौत, 11 लापता
इंडोनेशिया (Indonesia) के पश्चिम पापुआ प्रांत में एक नाव (Boat) पलटने से दो लोगों की मौत हो गई और हादसे में 11 लोग लापता हो गए
जकार्ता: इंडोनेशिया (Indonesia) के पश्चिम पापुआ प्रांत में एक नाव (Boat) पलटने से दो लोगों की मौत हो गई और हादसे में 11 लोग लापता हो गए. एक बचावकर्मी ने रविवार को इस बात की जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राष्ट्रीय खोज और बचाव कार्यालय में संचार प्रमुख यूसुफ लतीफ के हवाले से कहा कि नाव में सवार होकर 15 लोग शुक्रवार को सोरोंग से रवाना हुए और राजा अम्पैट की ओर जा रहे थे, तभी नाव पानी में डूब गई.
लतीफ ने कहा, "नाव एक बड़ी लहर से टकराई और पलटकर डूब गई। हादसे में दो यात्रियों को बचा लिया गया. प्रांत के बचावकर्मी राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं और लापता हुए 11 यात्रियों की तलाश जारी है
संबंधित खबरें
'Teh Pucuk' 17 मिनट का वायरल वीडियो: क्या है इस अजीब ट्रेंड के पीछे की सच्चाई? जानें फैक्ट चेक और फिशिंग स्कैम का अलर्ट
'KKN Lombok Timur' वायरल वीडियो का सच: 13 मिनट 17 सेकंड के वीडियो का दावा निकला फर्जी, साइबर स्कैमर्स के जाल से रहें सावधान
Ibu Baron: दुनिया के सबसे लंबे जंगली सांप का नया रिकॉर्ड: इंडोनेशिया में मिला 7.22 मीटर का जाइंट पाइथन 'इबू बैरन' (Watch Video)
Google की चेतावनी: 'Arsink' मैलवेयर ने दुनिया भर में 45,000 Android यूजर्स को बनाया शिकार; जानें डेटा सुरक्षित रखने के उपाय
\