Türkiye: तुर्की के इजमिर में घर में आग लगने से पांच बच्चों की मौत
तुर्की के पश्चिमी बंदरगाह शहर इजमिर में एक घर में आग लगने से पांच भाई-बहनों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह घटना सोमवार देर शाम सेल्कुक जिले में उस समय घटी, जब बच्चों की मां परिवार की मदद के लिए कबाड़ इकट्ठा करने घर से बाहर गई थी.
इस्तांबुल, 12 नवंबर : तुर्की के पश्चिमी बंदरगाह शहर इजमिर में एक घर में आग लगने से पांच भाई-बहनों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह घटना सोमवार देर शाम सेल्कुक जिले में उस समय घटी, जब बच्चों की मां परिवार की मदद के लिए कबाड़ इकट्ठा करने घर से बाहर गई थी. महिला ने घर का दरवाजा बंद कर दिया था.
रिपोर्ट के अनुसार, आग इलेक्ट्रिक स्टोव के पलट जाने के कारण लगी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक से पांच साल की उम्र के पांच भाई-बहनों के शव एक ही कमरे में पाए गए. यह भी पढ़ें : VIDEO: ‘उम्मीद मत खोइए, हम आपके साथ हैं’, ईरानी महिलाओं को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का संदेश
सेल्कुक की मेयर फिलिज़ सेरिटोग्लू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि जिला गवर्नर और अभियोजक घटना की जांच कर रहे हैं.
Tags
संबंधित खबरें
Pilibhit: एम्बुलेंस के झटके से 'ब्रेन डेड' महिला की लौटी सांसें? जानिए इस 'चमत्कार' के पीछे का असली मेडिकल सच
Karnataka School Horror: कर्नाटक के गुरुकुल स्कूल में खौफनाक वारदात, सिरफिरे छात्र ने लोहे की रॉड से साथियों पर किया हमला, 1 की मौत, 8 घायल
Lucknow Shocker: यूपी के लखनऊ में सनसनीखेज मामला, Biryani Shop के डीप फ्रीजर में मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका
Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)
\