Trump NATO Arms Policy: ट्रंप का बड़ा ऐलान! यूक्रेन को और हथियार भेजेगा अमेरिका, लेकिन पूरा पैसा चुकाएंगे यूरोपीय देश (Watch Video)

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया प्रस्ताव रखा है, जो नाटो देशों के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है.

Donald Trump | X

Trump America First Policy: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया प्रस्ताव रखा है, जो नाटो देशों के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है. ट्रंप ने साफ किया है कि अब यूरोपीय देश अमेरिका से हथियार खरीदेंगे और उसका पूरा पैसा खुद देंगे, जिनमें से ज्यादातर हथियार यूक्रेन को भेजे जाएंगे. ये बयान उन्होंने वॉशिंगटन में एक कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया. ट्रंप का ये कदम उनकी पुरानी "अमेरिका फर्स्ट" नीति से मेल खाता है, जहां वो बार-बार नाटो देशों से ज्यादा आर्थिक सहयोग की मांग करते आए हैं. उन्होंने कहा, "हथियार मुफ्त में नहीं दिए जाएंगे. यूरोपियन देश 100% कीमत चुकाएंगे."

ये भी पढें: अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों के चीन में कारखाने लगाने,भारत में लोगों को काम देने के दिन लद गए:ट्रंप

'यूक्रेन को हथियार भेजने के लिए NATO से पैसा वसूलेंगे'

यूरोपीय देशों में हथियारों की मांग बढ़ी

इसका मतलब ये है कि अमेरिका यूक्रेन को सीधे मदद नहीं देगा, बल्कि यूरोपीय देशों से पैसे लेकर उन्हें ही हथियार देगा, और वे हथियार यूक्रेन भेजे जाएंगे. इससे अमेरिका पर कोई आर्थिक बोझ नहीं आएगा, लेकिन यूरोप पर खर्च का दबाव बढ़ जाएगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते यूरोप पहले ही हथियारों की खरीद पर बड़ी रकम खर्च कर रहा है. रूस के हमले के बाद यूरोपीय देशों में रक्षा बजट और हथियारों की मांग तेजी से बढ़ी है. अब ट्रंप के इस प्लान से उन्हें और ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी.

NATO देशों के भीतर हो सकता है मतभेद

नाटो के नए सेक्रेटरी जनरल मार्क रूटे ने भी ट्रंप से इस मुद्दे पर मुलाकात की है और शुरुआती सहमति दी है. हालांकि यूरोपीय नेताओं के बीच चिंता भी बढ़ गई है क्योंकि ट्रंप का रूस को लेकर रवैया पहले भी नरम रहा है, और वो यूक्रेन की मदद को लेकर दोहरापन दिखा चुके हैं.

अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या यूरोपीय देश ट्रंप के इस आर्थिक दबाव को स्वीकार करेंगे या फिर नाटो के भीतर मतभेद और गहराएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड