विदेश

Death By Cocktail: शराब से मौत! महिला ने शख्स को दिया 21 कॉकटेल पीने का चैलेंज, 12वें में गई जान

उसे वहां 21 कॉकटेल का चैलेंज, जन्मदिन मना रही दो कनाडाई महिलाओं से मिला था, जिसे उसने स्वीकार किया. जिसके बाद 12वां कॉकटेल पीते पीते टिमोथी साउदर्न की जान चली गई.

Death By Cocktail: शराब से मौत! महिला ने शख्स को दिया 21 कॉकटेल पीने का चैलेंज, 12वें में गई जान

Death By Cocktail: जमैका में शराब पीने से एक शख्स की मौत हो गई जो इन दिनों खबरों में बनी हुई है. दरअसल 21 कॉकटेल पीने की कोशिश में एक शख्स की जान चली गई. इस शख्स का नाम टिमोथी साउदर्न था, जो मूल रूप से इंग्लैंड का रहने वाला था. वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए जमैका आया था. उसे वहां 21 कॉकटेल का चैलेंज, जन्मदिन मना रही दो कनाडाई महिलाओं से मिला था, जिसे उसने स्वीकार किया. जिसके बाद 12वां कॉकटेल पीते पीते टिमोथी साउदर्न की जान चली गई.

टिमोथी साउदर्न के एक रिश्तेदार ने बताया कि उनका दम घुट रहा था और जैसे वे ठीक होने की स्थिति में आए उन्होंने उल्टी कर दी. थोड़ी देर बाद वहां नर्स आई. जब नर्स नर्स से पूछा गया कि क्या एम्बुलेंस बुलाई गई है तो नर्स ने जवाब दिया नहीं. रिश्तेदार के अनुसार इस बीच टिमोथी के शरीर का तापमान कम होने लगा, नब्ज की जांच करने पर कुछ पता नहीं चला.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2023 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).