पाकिस्तान में 3 नाबालिग लड़कों की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई, 1 अभी भी लापता

पाकिस्तान के कसूर में तीन नाबालिग लड़कों के शव मिलने के एक दिन बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया, जिनके बारे में पुलिस ने कहा कि शहर के चुनियान तहसील में दुष्कर्म के बाद तीनों की हत्या कर दी गई.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

लाहौर: पाकिस्तान (Pakistan) के कसूर (Kasur) में तीन नाबालिग लड़कों के शव मिलने के एक दिन बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया, जिनके बारे में पुलिस ने कहा कि शहर के चुनियान तहसील में दुष्कर्म (Rape) के बाद तीनों की हत्या कर दी गई. समाचार पत्र डॉन के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने चुनियान में सड़कें जाम कर दी और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टायर जलाए. बाल अपहरण की घटनाओं और कोई गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साई भीड़ ने एक पुलिस स्टेशन को घेर लिया और उस पर पथराव किया.

स्थानीय व्यापारी संघ और चुनियान बार एसोसिएशन ने भी इस घटना का विरोध किया और हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की.

जियो न्यूज के अनुसार, पिछले 75 दिनों से कसूर से लापता हुए चार बच्चों में से कम से कम तीन के शव मंगलवार को मिले, पुलिस ने पुष्टि करते हुए कहा कि तीनों को दफनाने से पहले उनके साथ क्रूरता के साथ दुष्कर्म किया गया था.

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक पांचवा बच्चा भी गायब है और उन्हें शक है कि दुष्कर्म के बाद बच्चों की हत्या करने के पीछे किसी रैकेट का हाथ है.

कसूर के जिला पुलिस अधिकारी अब्दुल गफ्फार कैसरानी ने कहा कि नौ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है और उनका डीएनए परीक्षण किया जा रहा है. परिणाम 24 घंटे के भीतर आने की उम्मीद है.

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स