ग्वाटेमाला : ज्वालामुखी विस्फोट में मरने वालों की संख्या 116 हुई, 302 अब भी लापता
फॉरेंसिक संस्थान को अभी भी 200 से अधिक मामलों की जांच करनी है ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि उन्हें लापता लोगों की सूची में डाला जाए या नहीं.
ग्वाटेमाला सिटी, ग्वाटेमाला में तीन जून को फ्यूगो ज्वालामुखी में विस्फोट की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 116 हो गई है. समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, ग्वाटेमाला नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज ने गुमशुदा लोगों की सूची में शामिल तीन पीड़ितों की पहचान के बाद यह संख्या बढ़कर 116 हो गई जबकि लापता लोगों की संख्या 302 हो गई है.
फॉरेंसिक संस्थान को अभी भी 200 से अधिक मामलों की जांच करनी है ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि उन्हें लापता लोगों की सूची में डाला जाए या नहीं.
फ्यूगो ज्वालामुखी में विस्फोट से करीब 20 लाख लोग प्रभावित हुए हैं.
संबंधित खबरें
Rangrez Restaurant Controversy: लंदन में हलाल मांस विवाद में ‘रंगरेज’ रेस्तरां के मालिक हरमन सिंह कपूर गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
Netanyahu Death News: क्या ईरान के हमले में मारे गए बेंजामिन नेतन्याहू? अफवाहों के बीच इजरायली PMO ने तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रधानमंत्री पूरी तरह सुरक्षित
जर्मनी में कई पेरेंट्स को क्यों करनी पड़ती है पार्ट‑टाइम जॉब
Earthquake in Turkey: तुर्की के टोकाट प्रांत में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता, लोगों में दहशत
\