श्रीलंका के नए वित्त मंत्री ने 24 घंटे से भी कम समय में दिया इस्तीफा

श्रीलंका के नवनियुक्त वित्त मंत्री अली साबरी ने अपनी नियुक्ति के 24 घंटे से भी कम समय बाद मंगलवार को इस्तीफा दे दिया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, साबरी ने कहा कि उन्होंने केवल अंतरिम उपाय के रूप में पोर्टफोलियो को स्वीकार किया था.

Minister Ali Sabri (Photo Credits: Facebook)

कोलंबो, 5 अप्रैल : श्रीलंका के नवनियुक्त वित्त मंत्री अली साबरी ने अपनी नियुक्ति के 24 घंटे से भी कम समय बाद मंगलवार को इस्तीफा दे दिया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, साबरी ने कहा कि उन्होंने केवल अंतरिम उपाय के रूप में पोर्टफोलियो को स्वीकार किया था. उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रपति मौजूदा संसद के बाहर से स्थिति को संभालने के लिए उपयुक्त व्यक्ति को नियुक्त करना चाहते हैं तो वह अपनी संसदीय सीट से भी इस्तीफा देने को तैयार हैं.

साबरी ने स्थानीय मीडिया को यह भी बताया कि उनका इस्तीफा अंतरिम सरकार की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करने के लिए था. आर्थिक अस्थिरता और द्वीप राष्ट्र में ईंधन की गंभीर कमी के बीच विरोध प्रदर्शनों के जवाब में श्रीलंकाई मंत्रिमंडल ने रविवार रात को अपने पदों से इस्तीफा देने की पेशकश की थी, जिसके बाद सेबरी और तीन अन्य मंत्रियों को सोमवार को नए मंत्रिमंडल में शपथ दिलाई गई थी. यह भी पढ़ें : पाक की शीर्ष अदालत ने अविश्वास प्रस्ताव पर नेशनल असेंबली की कार्यवाही के रिकॉर्ड तलब किए

श्रीलंका को कई दिनों से सार्वजनिक विरोध का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें सरकार द्वारा आर्थिक संकट, बिजली कटौती और ईंधन और अन्य आवश्यक आपूर्ति में कमी को हल करने के लिए तत्काल उपाय किए जाने की मांग की जा रही है. सत्तारूढ़ श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) ने संसद से अपना बहुमत खो दिया क्योंकि मंगलवार को 42 सांसदों ने खुद को निर्दलीय घोषित कर दिया. सोमवार को, राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने सभी राजनीतिक दलों को मौजूदा संकट का समाधान खोजने के लिए सरकार में शामिल होने का निमंत्रण दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड