श्रीलंका ने भारत से यात्रियों के आगमन पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगायी

श्रीलंका ने कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी के कारण भारत से यात्रियों के आगमन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलंबो, 6 मई : श्रीलंका ( Sri Lanka) ने कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी के कारण भारत से यात्रियों के आगमन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की. ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका समेत कई देश भारत से आने वाले यात्रियों पर पहले ही पाबंदी लगा चुके हैं. नागर विमानन प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के यात्रियों को श्रीलंका आने की अनुमति नहीं होगी. भारत में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ रहे मामलों के कारण यह कदम उठाया गया है.

नागर विमानन महानिदेशक (Director General of civil Aviation) ने राष्ट्रीय विमान कंपनी श्रीलंका एयरलाइन्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को इस संबंध में एक पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र में लिखा है, ‘‘कोविड-19 महामारी की स्थिति को लेकर श्रीलंका के स्वास्थ्य प्राधिकारों से मिले निर्देशों के अनुरूप यह निर्देश दिया जाता है कि तत्काल प्रभाव से भारत से आने वाले यात्रियों को श्रीलंका आने की अनुमति नहीं होगी.’’ यह भी पढ़ें :Agra: आगरा के फैशन डिजाइनर का निधन, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

पर्यटन मंत्री प्रसन्ना राणातुंगा ने कहा कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे श्रीलंकाई प्रवासी कामगारों को देश लौटने की इजाजत देने का निर्देश दिया है. श्रीलंका में भी संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. पिछले पांच दिनों से रोज 2,000 से ज्यादा मामले आ रहे हैं जबकि मध्य अप्रैल तक रोजाना औसतन 200 मामले आ रहे थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka vs Oman, T20 World Cup 2026 16th Match Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से करारी शिकस्त, दुष्मंथा चमीरा और महेश थीक्षणा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें SL बनाम OMN के मैच का स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Oman, T20 World Cup 2026 16th Match Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका ने ओमान के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, दासुन शनाका ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Oman, T20 World Cup 2026 16th Match Live Score Update: पल्लेकेले में श्रीलंका बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Sri Lanka vs Oman, T20 World Cup 2026 16th Match Prediction: पल्लेकेले में आज श्रीलंका बनाम ओमान के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\