Sri Lanka: गंभीर आर्थिक संकट के बीच पद से इस्तीफा दे सकते हैं प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे

श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इससे पहले श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने शुक्रवार को श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा कर दी है, जो कि आधी रात के बाद से लागू हो चुका है.

महिंदा राजपक्षे (Photo: Twitter)

श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे (Mahinda Rajapaksa) अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इससे पहले श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने शुक्रवार को श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा कर दी है, जो कि आधी रात के बाद से लागू हो चुका है. बता दे कि आपातकाल लगने के साथ ही श्रीलंका में अब पुलिस को यह अधिकार मिल चुका है कि पुलिस और सुरक्षाबल जब चाहे तब किसी को भी मनमाने तरीके से गिरफ्तार कर सकती है या हिरासत में ले सकती है. Sri Lanka: रातोंरात तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से जनता आक्रोशित, फायरिंग में 1 की मौत, 12 जख्मी. 

कोलंबो पेज की रिपोर्ट के अनुसार, गोटबाया राजपक्षे की अध्यक्षता में प्रेसीडेन हाउस में एक विशेष कैबिनेट बैठक में, महिंदा राजपक्षे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देने पर सहमति व्यक्त की. इससे पहले महिंदा राजपक्षे ने कहा था कि अगर श्रीलंका में लगातार आर्थिक संकट का एकमात्र समाधान उनका इस्तीफा है, तो वह ऐसा करने को तैयार हैं.

बता दें कि आजादी के बाद से श्रीलंका फिलहाल अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है. यहां आम जनता के लिए खाने पीने व रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने वाले सामानों तक की किल्लत है. लोग बिना भोजन, ईंधन, रसोई गैस और दवाओं के गंभीर आर्थिक संकट के साथ सड़कों पर उतर आए हैं और बिजली स्टेशनों को चलाने के लिए बिना ईंधन के रोजाना सात घंटे से अधिक बिजली कटौती की जाती है. राष्ट्रपति और सरकार के खिलाफ जनता का प्रदर्शन जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup Super 8 Schedule 2026: कल से शुरू होगा सुपर-8 का रोमांच, जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल और मैच डिटेल

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में पथुम निसांका ने शतक ठोककर श्रीलंका को दिलाई धमाकेदार जीत, ऑस्ट्रेलिया हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें AUS बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

\