श्रीलंका में सामुदायिक हिंसा के बाद चार शहरों में फिर लगा कर्फ्यू

इससे पहले श्रीलंका सरकार ने देश में अल्पसंख्यक मुसलमानों और बहुसंख्यक सिंहली समुदायों के बीच हिंसा की घटनाओं के बाद सोशल मीडिया पर भी फिर से प्रतिबंध लगा दिया था।

श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट (Photo Credit- Getty)

कोलंबो. श्रीलंकाई प्राधिकारियों ने सामुदायिक हिंसा के बाद उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के चार शहरों में कर्फ्यू हटाने के कुछ घंटों बाद ही इसे फिर से लागू कर दिया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘कुलियापिटिया, हेटिपोला, बिंगिरिया और डूमलसूरिया में सोमवार सुबह छह बजे कर्फ्यू हटाया गया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हेटिपोला में दोपहर को सामुदायिक हिंसा के बाद मंगलवार सुबह चार बजे तक के लिए कुलियापिटिया, हेटिपोला, बिंगिरिया और डूमलसूरिया में कर्फ्यू फिर से लगा दिया गया।’’

इससे पहले श्रीलंका सरकार ने देश में अल्पसंख्यक मुसलमानों और बहुसंख्यक सिंहली समुदायों के बीच हिंसा की घटनाओं के बाद सोशल मीडिया पर भी फिर से प्रतिबंध लगा दिया था। यह भी पढ़े-श्रीलंका में अब भी ISIS आतंकी हमले का खतरा: प्रधानमंत्री रानिलसिंघे

फेसबुक और व्हाट्सऐप पर प्रतिबंध से एक दिन पहले श्रीलंकाई पुलिस ने रविवार को देश के पश्चिम तटीय शहर चिलॉ में भीड़ द्वारा एक मस्जिद और मुस्लिमों की कुछ दुकानों पर हमला किए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगा दिया था।

Share Now

संबंधित खबरें

WI vs SL, 1st ODI Match Scorecard: सबीना पार्क में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 304 रनों का लक्ष्य, कुसल मेंडिस और पथुम निसांका ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

WI vs SL, 1st ODI Match Live Score Update: किंग्स्टन में वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

WI vs SL, 1st ODI Live Toss And Scorecard: सबीना पार्क में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

WI vs SL, 1st ODI Toss Winner Prediction: किंग्स्टन में वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी