Shooting Caught on Camera in US: मिल्वौकी में जूनटीन्थ सेलिब्रेशन के बाद लड़कियों के बीच लड़ाई के दौरान लड़के ने चलाई गोली, 6 घायल, देखें वीडियो
जुनेटीन्थ 2023 सेलिब्रेशन के दौरान गोलीबारी (Photo Twitter)

19 जून को अमेरिकी राज्य विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में गोली बारी की घटना हुई. यह घटना मिल्वौकी के जूनटीन्थ 2023 (Juneteenth 2023) सेलिब्रेशन के तुरंत बाद हुई थी. यह पूरी घटना वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. गोलीबारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. रिपोर्टों के अनुसार, मिल्वौकी में जूनटीन्थ सेलिब्रेशन के दौरान चार नाबालिगों सहित कम से कम छह लोगों को गोली मारी गई. गोली चलाने वाले की पहचान 17 वर्षीय लड़के के रूप में हुई और वह भी इस घटना में घायल हो गया. पुलिस के मुताबिक, घटना लड़कियों के बीच झगड़े को लेकर हुई है. यह भी पढ़ें: France Brutal Attack Video: फ्रांस के बोर्डो में मां और बेटी के साथ हिंसक हमला, घर से बाहर घसीटकर फेंका, देखें खौफनाक वीडियो

देखें वीडियो:

शूटर गिरफ्तार: