पाकिस्तान को मलेशिया ने दिया बड़ा झटका, पैसे न चुकाने पर जब्त किया PIA का विमान

दुनिया जानती है कि पाकिस्तान इस वक्त कंगाली के कगार पर है. पाकिस्तान धीरे-धीरे कर्ज के बोझ में इस कदर डूबा है कि उससे उबरने में उसकी कमर टेड़ी हो जा रही है. महंगाई के कारण पाकिस्तान की अवाम को खाने-पिने की चीजों के लिए दुगनी कीमत चुकानी पड़ रही है. इस बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब का 2 अरब डॉलर का कर्ज चुकाने के लिए चीन से 1.5 डॉलर की मदद मांगी थी. इस दौरान एक और बड़ी खबर पाकिस्तान से सामने आई है. पाकिस्‍तान इंटरनैशनल एयरलाइंस के एक बोइंग 777 पैसेंजर विमान को मलेशिया (Malaysia) ने जब्त कर कर लिया. पाकिस्‍तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (Pakistan International Airlines) उनकी सरकारी विमानन कंपनी है. ये पाकिस्तान के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है.

पाकिस्‍तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (फोटो क्रेडिट-Wikimedia Commons )

इस्लामाबाद:- दुनिया जानती है कि पाकिस्तान इस वक्त कंगाली के कगार पर है. पाकिस्तान धीरे-धीरे कर्ज के बोझ में इस कदर डूबा है कि उससे उबरने में उसकी कमर टेड़ी हो जा रही है. महंगाई के कारण पाकिस्तान की अवाम को खाने-पिने की चीजों के लिए दुगनी कीमत चुकानी पड़ रही है. इस बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब का 2 अरब डॉलर का कर्ज चुकाने के लिए चीन से 1.5 डॉलर की मदद मांगी थी. इस दौरान एक और बड़ी खबर पाकिस्तान से सामने आई है. पाकिस्‍तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक बोइंग 777 पैसेंजर विमान को मलेशिया (Malaysia) ने जब्त कर कर लिया. पाकिस्‍तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (Pakistan International Airlines) उनकी सरकारी विमानन कंपनी है. ये पाकिस्तान के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है.

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मलेशिया में पाकिस्तानी एयरलाइंस की जिस फ्लाईट को जब्त किया गया है वो विमान लीज पर ही लिया था. लीज पर देते समय यह करार किया गया था कि अगर पैसे समय पर नहीं चुकाएं जाएंगे विमान जब्त कर लिया जाएगा. पाकिस्तान की सरकार ने PIA के लिए 12 बोइंग 777 विमानों को अलग-अलग कंपनियों से लीज पर लिया गया था. इस दौरान विमान के अंदर बैठे पैसेंजर और पायलट को बेइज्जती करते हुए उतार दिया. Malaysia: अमेरिकी संस्था ने मलेशिया के पूर्व PM महातिर मोहम्मद का नाम दुनिया के 20 खतरनाक कट्टरपंथियों की लिस्ट में किया शामिल.

पाकिस्‍तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की हालत बेहद खस्ती है. कंगाली के दौर से यह भी गुजर रहा है. गौरतलब हो कि आर्थिक कंगाली की कगार पर खड़े पाकिस्तान में सत्तारूढ़ इमरान सरकार ने अपने पिछले कुछ साल के कार्यकाल में रिकार्ड कर्जा लिया है. अगस्त 2018 से अगस्त 2019 के बीच विदेश से 2804 अरब रुपये का और घरेलू स्रोतों से 4705 अरब रुपये का कर्ज लिया गया. पाकिस्तान के सार्वजनिक कर्ज में 1.43 फीसदी का इजाफा हुआ है। संघीय सरकार का यह कर्जा बढ़कर 32,240 अरब रुपये हो गया है. इनपुट एजेंसी)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स