South Korea: सियोल में हैलोवीन पार्टी के दौरान मची भगदड़, 59 लोगों की मौत, 150 से अधिक घायल- Video

सियोल के इटावन जिले में हैलोवीन पार्टियों में भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में 59 लोगों की मौत हो गई और 150 अन्य घायल हो गए. दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

सियोल हादसा (Photo Credit ANI)

Seoul Halloween Tragedy: साउथ कोरिया की राजधानी सियोल के इटावन जिले में शनिवार को हैलोवीन पार्टियों में भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में 59 लोगों की मौत हो गई और 150 अन्य घायल हो गए. दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी. योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि कुल 46 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत की पुष्टि हुई और शेष 13 लोगों को अस्पताल भेजे जाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया. योंगसन में अग्निशमन विभाग के प्रमुख चोई सेओंग-बीओम ने संवाददाताओं से कहा कि हैलोवीन उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए.

भगदड़ इटावन के नाइटलाइफ जिले में हैमिल्टन होटल के पास हुई, क्योंकि माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग होटल के पास एक संकरी गली में घुस गए थे. राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि भगदड़ पर एक आपात बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रपति यूं सुक-योल ने अधिकारियों को त्वरित प्राथमिक उपचार और घायलों का इलाज करने का आदेश दिया. यूं ने अधिकारियों को इटावन में आपातकालीन चिकित्सा अधिकारियों को तैनात करने और आपातकालीन बिस्तरों को सुरक्षित करने का भी आदेश दिया. यह भी पढ़े: South Korea: सियोल में हेलोवीन फेस्टिवल के दौरान भीड़ बढ़ने से मची भगदड़, दर्जनों लोगों को आया हार्ट अटैक- Video

Video:

प्रधान मंत्री हान डक-सू ने भी अधिकारियों को हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया. शहर के अधिकारियों ने कहा- इस बीच, सियोल के मेयर ओह से-हून, जो यूरोप की यात्रा पर हैं, उन्होंने दुर्घटना के मद्देनजर स्वदेश लौटने का फैसला किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 3rd ODI Match Lord's Stadium Pitch Report: लॉर्ड्स में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या इंग्लैंड के गेंदबाजों का होगा बोलबाला? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

NEET UG Re-Exam 2026 Results: नीट यूजी री-एग्जाम रिजल्ट पर विवाद, छात्रों ने लगाया अंकों में गड़बड़ी का आरोप; फर्जी और AI जनरेटेड OMR शीट मामले में NTA ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

India vs England 3rd ODI Match Preview: लॉर्ड्स में आज खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच निर्णायक वनडे मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs England, 3rd ODI Match London Weather Update: लॉर्ड्स में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? तीसरे वनडे से पहले जानें मौसम और पिच का हाल