राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने ईयू के राजदूत को सौंपी यूरोपीय संघ सदस्यता की प्रश्नावली

यूक्रेन यूरोपीय संघ का हिस्सा बनना चाहता है. इस रणनीति के तहत राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने ईयू के राजदूत मैटी मासिकस को एक प्रश्नावली सौंपी है. कीव में आयोजित एक समारोह में जेलेंस्की ने कहा, यूरोपीय संघ में शामिल होने की कोशिशों के तहत ये एक महत्वपूर्ण कदम है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Photo Credits Instagram)

कीव, 19 अप्रैल : यूक्रेन यूरोपीय संघ का हिस्सा बनना चाहता है. इस रणनीति के तहत राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने ईयू के राजदूत मैटी मासिकस को एक प्रश्नावली सौंपी है. कीव में आयोजित एक समारोह में जेलेंस्की ने कहा, यूरोपीय संघ में शामिल होने की कोशिशों के तहत ये एक महत्वपूर्ण कदम है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के लोग यूरोपीय संघ का हिस्सा बनना चाहते है. जेलेंस्की ने जोर देकर कहा, हमें विश्वास है कि हम समर्थन हासिल करेंगे.

ईयू के राजदूत मैटी मासिकस ने कहा कि प्रश्नावली केउत्तरों का विश्लेषण जल्दी ही किया जाएगा. इससे पहले, यूक्रेन के उप प्रधान मंत्री ओल्हा स्टेफनिश्ना ने कहा कि कीव ने एक प्रश्नावली का पहला भाग भेज दिया है. स्टेफनिश्ना ने आगे कहा, दूसरा हिस्सा जल्द ही यूरोपीय आयोग को भेजा जाएगा. यह भी पढ़ें : Kabul Blast: तीन धमाकों से दहला काबुल का स्कूल, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

28 फरवरी को, जेलेंस्की ने यूक्रेन को यूरीपीय संघ में शामिल करने के लिए आवेदन किया था. इस आवेदन को यूरोपीय संसद ने मंजूरी दी है. यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उसुर्ला वॉन डेर लेयन ने 8 अप्रैल को कीव यात्रा के दौरान जेलेंस्की को एक प्रश्नावली सौंपी थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट