America: भारत को 159 ऑक्सीजन सांद्रक भेजने की तैयारी कर रहे: पेंटागन

पेंटागन की ओर से बताया गया कि अमेरिका के रक्षा बल अगले हफ्ते वाणिज्यिक उड़ान के माध्यम से भारत में 159 ऑक्सीजन सांद्रक भेजने की तैयारी कर रहे हैं.

मेडिकल ऑक्सीजन (Photo Credits: Pixabay)

वाशिंगटन, 14 मई : पेंटागन की ओर से बताया गया कि अमेरिका (America) के रक्षा बल अगले हफ्ते वाणिज्यिक उड़ान के माध्यम से भारत में 159 ऑक्सीजन सांद्रक ( Oxygen Concentrator) भेजने की तैयारी कर रहे हैं. पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘रक्षा संसाधन एजेंसी त्राविस एयरफोर्स बेस पर 159 ऑक्सीजन सांद्रक तैयार कर रही है. इन्हें वाणिज्यिक उड़ान के जरिए सोमवार यानी 17 मई को भारत रवाना किया जाएगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित ही हम भारत सरकार में अपने सहयोगियों के साथ करीबी संपर्क में बने हुए हैं ताकि उन्हें हर वो सहायता दे सकें जिसकी उन्हें आवश्यकता है.’’ यह भी पढ़ें : असम में कोविड​​-19 से 75 और नगालैंड में 12 लोगों की मौत

किर्बी ने कहा कि रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भी चाहते हैं कि पेंटागन भारत के नेताओं के साथ समन्वय बनाकर और उनसे परामर्श कर उनकी हर संभव मदद करे.

Share Now

संबंधित खबरें

ENG W vs IND W, 1st T20I Match Prediction: काउंटी ग्राउंड में इंग्लैंड महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

ENG W vs IND W, 1st T20I Match Chelmsford Weather Update: चेम्सफोर्ड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त, यहां जानें मौसम का हाल

ENG W vs IND W, 1st T20I Match Preview: काउंटी ग्राउंड में आज इंग्लैंड महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

ENG W vs IND W, 1st T20I Match County Ground Pitch Report: काउंटी ग्राउंड में इंग्लैंड महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल