ईरान-अमेरिका तनाव के बीच पीएम मोदी आज राष्ट्रपति हसन रूहानी से न्यूयॉर्क में करेंगे मुलाकात

ईरान और अमेरिका के तनाव के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि गुरूवार को ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी से मुलाकात करेंगे. मोदी-रूहानी की यह मुलाकात न्यूयॉर्क में होने वाली है. पूरी दुनिया सहित अमेरिका की नजर इस मुलाकात पर बनी हुई है.आखिर मोदी ईरान के राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद क्या बोलेंगे?

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी और पीएम मोदी (File Photo)

नई दिल्ली. ईरान और अमेरिका के तनाव के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज यानि गुरूवार को ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी (Iran President Hassan Rouhani) से मुलाकात करेंगे. मोदी-रूहानी (Modi-Rouhani) की यह मुलाकात न्यूयॉर्क में होने वाली है. पूरी दुनिया सहित अमेरिका (America) की नजर इस मुलाकात पर बनी हुई है.आखिर पीएम मोदी ईरान के राष्ट्रपति रूहानी से मुलाकात के बाद क्या बोलेंगे?

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के बीच मुलाकात हुई थी.ट्रंप-मोदी की इस मुलाकात में आतंकवाद (Terrorism) सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी.

इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Pakistan PM Imran Khan) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की मुलाकात हुई थी. इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान जब ईरान का मुद्दा उठा था तो ट्रंप ने ईरान (Iran) को आतंकवादियों के लिए नंबर एक देश बताया था. यह भी पढ़े-डोनाल्ड ट्रंप ने यूएन में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा-भारत के साथ व्यापार समझौता जल्द

पीएम मोदी आज ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी से न्यूयॉर्क में करेंगे मुलाकात-

गौरतलब है कि ईरान (Iran) के साथ 2015 के बहुपक्षीय परमाणु सौदे से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बाहर निकलने के बाद से ही खाड़ी क्षेत्र में संकट पैदा हो गया है. इसके बाद से अमेरिका (America) ने तेहरान पर कई प्रतिबंध लगाए, जिनमें इसके तेल निर्यात पर लगाया गया प्रतिबंध प्रमुख मसला हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड