कांगो गणराज्य के पूर्वी शहर गोमा में विमान हादसा, 29 की मौत

कांगो गणराज्य के पूर्वी शहर गोमा में एक छोटे विमान के उड़ान भरने के बाद घनी आबादी वाले क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 29 लोगों की जान चली गई

प्रतिकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो )

गोमा: कांगो (Congo) गणराज्य के पूर्वी शहर गोमा (Goma) में एक छोटे विमान (Aircraft ) के उड़ान भरने के बाद घनी आबादी वाले क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 29 लोगों की जान चली गई.

उत्तरी किवू क्षेत्र की सरकार ने बताया कि घायलों को अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया है. घायलों में हादसे का जमीन पर शिकार हुए 16 लोगों के अलावा विमान में सवार 19 लोगों में से जीवित बचे लोग शामिल हैं.

खबरों के अनुसार विमान में 17 यात्री और चालक दल के दो सदस्य सवार थे. बयान के अनुसार, ‘‘ अभी तब मलबे में से 29 शव बरामद किए गए हैं.’’ वहीं इस खबर को सुनकर गोमा शहर में रहने वाले लोग सदमे में हैं.

Share Now