Pakistan’s Schools Closed Heat Wave Warning: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भीषण गर्मी का प्रकोप, 25 से 31 मई तक सभी स्कूल रहेंगे बंद

पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में भीषण गर्मी पड़ रही है. इस वजह से सभी सरकारी और निजी स्कूल 25 से 31 मई तक बंद रहेंगे.

School Representative Image (Photo Credit: Pixabay)

इस्लामाबाद, 21 मई : पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में भीषण गर्मी पड़ रही है. इस वजह से सभी सरकारी और निजी स्कूल 25 से 31 मई तक बंद रहेंगे. पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने सोमवार को एक अधिसूचना में कहा, "छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी सावधानियों के साथ स्कूलों को निर्धारित समय पर परीक्षाएं आयोजित करने की इजाजत दी जाएगी."

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान मौसम विभाग (पीएमडी) ने पिछले हफ्ते कहा था, "ऊपरी वायुमंडल में उच्च दबाव की मौजूदगी के कारण 21 मई से देश के ज्यादातर हिस्सों, खासकर पंजाब और दक्षिणी सिंध प्रांत में लू चलने की उम्मीद है." यह भी पढ़ें : Jaipur Police Arrests Bhawna Sharma: पकड़ी गई खतरनाक हसीना! 8 साल में दर्ज कराए 14 फर्जी रेप केस, झूठे मुकदमे में फंसाना उसके बायें हाथ का खेल

इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा था कि 23-27 मई को भीषण गर्मी हो सकती है. विभाग ने लोगों को बेवजह तेज धूप में घरों से बाहर नहीं निकलने और पानी अधिक पीने की अपील की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Vehicle Restrictions in Rawalpindi: रावलपिंडी में वाहनों पर पाबंदी, क्या अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान आ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Winner Prediction: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी