पाकिस्तानी सेना का विमान हुआ क्रैश, रावलपिंडी के रिहायशी इलाके में गिरा, 17 की मौत और 12 घायल

पाकिस्तान में मंगलवार तड़के एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई घायल बताए जा रहे है. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी हैं.

पाकिस्‍तान में गिरा सेना का विमान (Photo Credits: Twitter)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) में मंगलवार तड़के एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त (Plane Crashes) हो गया. इस हादसे में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 12 लोग घायल बताए जा रहे है. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी हैं. बताया जा रहा है कि मरने वालों में चालक दल के 5 सदस्‍य भी शामिल है. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया है.

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक रावलपिंडी (Rawalpindi) शहर में आवासीय इलाके में पाकिस्तानी सेना का एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक दल के सभी पांच सदस्य सहित 17 नागरिक मारे गए. विमान में हादसे के बाद आग लग गई.

यह भी पढ़े- पाकिस्तान की नापाक हरकत ने छिनी मासूम की जिंदगी, सीजफायर उल्लंघन में घायल 10 दिन के बच्चे ने तोड़ा दम

पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि विमान दुर्घटना में 5 सैनिक शहीद हो गए. हालांकि आग लगने के कारणों के बारे में नहीं बताया गया है. वहीं बचावकार्य में लगे एक अधिकारी ने कहा, ‘‘एक छोटा विमान आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अब तक हमने 15 शव निकाल लिए हैं जिनमें 10 आम नागरिकों के और पांच चालक दल के सदस्यों के हैं.”

इस हादसे की जो फुटेज आई है, उसमें दुर्घटनास्‍थल से आग की लपटें उठती देखी जा सकती हैं. साथ ही मलबे एवं तबाह हुए घरों से धुंआ उठ रहा है जबकि विमान के टुकड़े पास की छत पर बिखरे नजर आ रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड