पाकिस्तान की महिला एसएचओ ने 60 दिनों में की 200 दुष्कर्म और यौन शोषण मामलों की जांच

दो महीनों में ही दुष्कर्म और यौन शोषण के 200 मामलों की जांच के करने पर महिला स्टेशन हाउस अधिकारी की प्रसंशा हो रही है. दो महीने की छोटी सी अवधि में ही उन्होंने अपने लगन और जोश से असाधारण प्रदर्शन कर दिखाया है.नाबालिग लड़कियों के साथ होने वाले यौन शोषण की घटनाएं उन्हें हमेशा से क्रोधित करती रही हैं, लेकिन वह उस समय कुछ करने में असमर्थ थीं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो )

इस्लामाबाद : दो महीने पहले ही पाकपट्टन की महिला स्टेशन हाउस अधिकारी (एसएचओ) के तौर पर पदभार ग्रहण करने वाली युवा सब-इंस्पेक्टर कुलसूम फातिमा के काम की काफी प्रशंसा हो रही है, जिन्होंने मात्र दो महीनों में ही दुष्कर्म और यौन शोषण के 200 मामलों की जांच की है. कुलसूम जिले की पहली महिला एसएचओ हैं. दो महीने की छोटी सी अवधि में ही उन्होंने अपने लगन और जोश से असाधारण प्रदर्शन कर दिखाया है.

हाल ही में उन्होंने बीबीसी को साक्षात्कार दिया था. उस दौरान उन्होंने कहा था कि नाबालिग लड़कियों के साथ होने वाले यौन शोषण की घटनाएं उन्हें हमेशा से क्रोधित करती रही हैं, लेकिन वह उस समय कुछ करने में असमर्थ थीं.

यह भी पढ़ें : भारतीय सेना ने पाकिस्तान से कहा- अपने BAT कमांडो के ले जाए शव, घुसपैठ की कोशिश के दौरान मारे गए 5-7 आतंकी

कुलसूम ने साक्षात्कार में कहा, "मैं एक दिन ऐसे पद पर होने की आशा करती थी, जहां मैं इन छोटी बच्चियों के लिए कुछ कर सकूं. प्रतियोगी परीक्षा पास करने के बाद जब मुझे पंजाब पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया तब मुझे उनके लिए कुछ करने का मौका मिला."

इस महिला एसएचओ को नाबालिग व महिला संबंधित मामलों को सौंपा गया है. उनका कहना है कि वह उन कर्तव्यों को निभाकर खुश हैं, जिसे निभाने की चाहत उन्हें हमेशा से थी.

कुलसूम को मॉडल पुलिस स्टेशन दलोरियां में एसएचओ के तौर पर नियुक्त करने वाले पाकपट्टन के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) इबादत निसार का कहना है कि पाकपट्टन पुलिस में महिला अफसरों की नियुक्ति, लोगों को न्याय दिलाने में मदद करेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड