Pakistan Election 2024: चुनाव में गड़बड़ी रोकने के लिए पाकिस्तान का बड़ा फैसला, ईरान-अफगानिस्तान बॉर्डर को किया सील

पाकिस्तान ने चुनावों के दौरान 8 फरवरी को अफगानिस्तान और ईरान के साथ अपनी सीमाओं को सभी उद्देश्यों के लिए बंद करने का फैसला किया है.

इस्लामाबाद, 7 फरवरी: पाकिस्तान ने देश में आम चुनावों के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 8 फरवरी को अफगानिस्तान और ईरान के साथ अपनी सीमाओं को सभी उद्देश्यों के लिए बंद करने का फैसला किया है. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, सीमाएं बंद करने की घोषणा बुधवार को पाकिस्तान विदेश कार्यालय (एफओ) ने की.

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, 8 फरवरी को पाकिस्तान में होने वाले आम चुनावों के दौरान पूरी तरह से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीमाएं अफगानिस्तान और ईरान के साथ सीमा पार मालवाहक और पैदल यात्रियों दोनों के लिए बंद रहेंगी. विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने एक एक बयान में कहा कि सामान्य परिचालन 9 फरवरी को फिर से शुरू होगा.

अधिकारियों ने बताया कि दोनों देशों को पाकिस्तान के फैसले से अवगत करा दिया गया है.

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि ईरान के साथ सीमा पिछले महीने भी खुली थी, जब दोनों देश एक-दूसरेे पर मिसाइल दाग रहे थे.

नेशनल असेंबली और चार प्रांतीय असेंबली के सदस्यों का चुनाव करने के लिए लगभग 12 करोड़ 80 लाख मतदाता गुरुवार को मतदान करेंगे.

विशेष रूप से बलूचिस्तान में चुनावों से पहले आतंकवादी हमले अचानक बढ़ते देखे गए हैं. बुधवार को पिशिन और किला सैफुल्लाह में दोहरे आतंकवादी हमलों में कई लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए.

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान के दो जिलों में उम्मीदवारों के चुनाव कार्यालयों को निशाना बनाकर किए गए एक के बाद एक हमले महत्वपूर्ण चुनावों के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट