पाकिस्तान ने कोरोना वायरस की आड़ में भी अलापा कश्मीर राग

कश्मीर मुद्दे पर हमेशा राग अलापते रहने के मौके ढूंढने वाले पाकिस्तान ने इस मामले में कोरोना वायरस को भी नहीं छोड़ा है. इस बीमारी की आड़ में दुष्प्रचार के अपने तरीके का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान ने गलत तस्वीर पेश करने की कोशिश की है.

पाकिस्तान का झंडा (Photo Credits: File Image)

कश्मीर मुद्दे पर हमेशा राग अलापते रहने के मौके ढूंढने वाले पाकिस्तान ने इस मामले में कोरोना वायरस को भी नहीं छोड़ा है. इस बीमारी की आड़ में दुष्प्रचार के अपने तरीके का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान ने गलत तस्वीर पेश करने की कोशिश की है. द नेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने कहा है कि दुनिया कोरोना वायरस की महामारी के बीच कश्मीर में दखल दे जहां लोगों के साथ बुरा सलूक किया जा रहा है.

पाकिस्तान की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता आयशा फारूकी ने द नेशन से कहा कि पाकिस्तान ने हाल के दिनों में इस मुद्दे पर कई देशों को पत्र लिखा है और कई राजनयिकों से बात की है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कई देशों के अपने समकक्षों से बात की है. उन्होंने कहा कि कश्मीरियों को इस वक्त बहुत अधिक मदद चाहिए और दुनिया को इसमें दखल देना ही चाहिए.

यह भी पढ़े- कोरोना वायरस के 88 नए मामले आए सामने, भारत में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 694 पहुंची 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर भारत से कश्मीर से इंटरनेट पाबंदियों को हटाने का आग्रह करता है ताकि इलाके में इस वायरस से प्रभावित लोगों और उन्हें दी जा रही सुविधाओं तथा दवाओं की जानकारी मिल सके.

पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कश्मीर में तमाम तरह की पाबंदियों को लेकर पहले की ही तरह अप्रमाणिक आरोप लगाए और कहा कि कश्मीरियों को स्वास्थ्य, भोजन, आजादी जैसे मूलभूत अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Bronze Medal Match Live Score Update: निशिन में पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला के बीच खेला जा रहा हैं ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Key Players To Watch Out: निशिन में आज पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Dream11 Prediction: निशिन में आज पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

Pakistan Women vs Bangladesh Women T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े