कश्मीर छोड़ो इमरान दूध के दामों पर दो ध्यान, पेट्रोल से ज्यादा हुआ महंगा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोगों को लगता है कि कराची के कमिश्नर इफ्तिखार शालवानी, जो दूध की कीमत को नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदार हैं, उन्होंने कुछ भी नहीं किया है. कमिश्नर द्वारा दूध की तय दर भी 94 रुपये प्रति लीटर है.

इमरान खान (Photo Credits: PTI)

कराची: भारत के पडोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) में 10 मोहर्रम (Muharram) यानी यौमे आशुरा के दिन प्रमुख शहरों में दूध की कीमत नियंत्रण से बाहर हो गई. रिपोर्टों के अनुसार कराची और सिंध प्रांत में दूध 140 रुपये प्रति लीटर पर बिका. दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें दूध की तुलना में कम हैं. दो दिन पहले पेट्रोल 113 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था, जबकि पाकिस्तान में डीजल 91 रुपये प्रति लीटर था. बता दें कि 10 मोहर्रम को मुस्लिम समुदाय के लोग शरबत बनाकर लोगों में बांटते है. अधिकतर शर्बतों में दूध का इस्तेमाल किया जाता हैं. ऐसे में इस दिन दूध की डिमांड बढ़ जाती है. पाकिस्तानी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को सिंध के कुछ इलाकों में दूध 140 रुपये लीटर बिका.

पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस न्यूज की रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि 'डेयरी माफिया' मुहर्रम के अवसर पर दूध की बढ़ी मांग के बीच नागरिकों से लूटमार पर उतर आया है और मनमानी कीमत वसूल रहा है. मोहर्रम की नौ और दस तारीख को लोगों के बीच बांटने के लिए दूध का शरबत, खीर आदि बनाई जाती. बढ़ी मांग के बीच दूध विक्रेताओं ने दाम बेतहाशा बढ़ा दिए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोगों को लगता है कि कराची के कमिश्नर इफ्तिखार शालवानी, जो दूध की कीमत को नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदार हैं, उन्होंने कुछ भी नहीं किया है. कमिश्नर द्वारा दूध की तय दर भी 94 रुपये प्रति लीटर है.

यह भी पढ़े: पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की गीदड़भभकी, कहा- 13 सितंबर को मुजफ्फराबाद में बड़ी रैली कर उठाऊंगा कश्मीर का मुद्दा

आपको बता दें कि पाकिस्तान आर्थिक तंगी से गुजर रहा हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान दुनिया भर में आर्थिक मदद की गुहार लगा रहे हैं. सऊदी अरब में आर्थिक मदद देने का आश्वासन भी दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Stats And Preview: तीसरे वनडे में जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangladesh vs Pakistan ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रनों से रौंदा, हारिस रऊफ़ और माज़ सदाकत ने चटकाए 3-3 विकेट; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

\