पाकिस्तान : पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को विदेश यात्रा की अनुमति देने के लिए एक अधिसूचना जारी

पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को उपचार के लिए विदेश यात्रा की अनुमति देने के लिए एक अधिसूचना जारी की है. नवाज शरीफ को लंदन ले जाने के लिए मंगलवार सुबह दोहा से एक एयर एम्बुलेंस के लाहौर पहुंचने की उम्मीद है. अदालत ने सरकार को झटका देते हुए शरीफ का नाम एक्जिट कंट्रोल लिस्ट से हटाने का संघीय सरकार को आदेश दिया था.

पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (Photo Credits: Twitter)

पाकिस्तान (Pakistan) के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) को उपचार के लिए विदेश यात्रा की अनुमति देने के लिए एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें कहा गया है कि यह निर्णय लाहौर हाईकोर्ट के आदेश के संदर्भ में एक 'अंतरिम व्यवस्था' के रूप में लिया गया है. डॉन न्यूज के अनुसार, मंत्रालय ने सोमवार को पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ और नवाज शरीफ द्वारा लाहौर हाईकोर्ट (Lahore High Court) को दिए गए लिखित वचन पत्र को फिर से पेश किया, जिसमें उनकी यात्रा और वापसी की शर्ते रखी गई हैं.

शहबाज शरीफ द्वारा प्रदान किए गए लिखित वचन पत्र में एक खंड शामिल है, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान उच्चायोग को पूर्व प्रधानमंत्री के डॉक्टरों से मिलने का अधिकार होगा, ताकि वह उनके स्वास्थ्य के बारे में पुष्टि कर सके. लाहौर हाईकोर्ट ने 16 नवंबर को नवाज शरीफ को उपचार के लिए चार सप्ताह के लिए विदेश यात्रा करने की यह कहते हुए अनुमति दी कि यह अवधि चिकित्सा रिपोर्ट के आधार पर बढ़ाई जा सकती है.

यह भी पढ़ें: लाहौर हाई कोर्ट ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को 4 हफ्ते के लिए विदेश जाने की दी अनुमति

अदालत ने सरकार को झटका देते हुए बिना किसी शर्त के शरीफ का नाम एक्जिट कंट्रोल लिस्ट (ईसीएल) से हटाने का संघीय सरकार को आदेश दिया था. सरकार ने नवाज की यात्रा के लिए क्षतिपूर्ति बांड भरने की शर्त रखी थी. नवाज शरीफ को लंदन ले जाने के लिए मंगलवार सुबह दोहा से एक एयर एम्बुलेंस के लाहौर पहुंचने की उम्मीद है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड