पाकिस्तान चुनाव : इस गांव में 70 साल बाद महिलाओं को वोट डालने की मिली आजादी
पाकिस्तान में बुधवार को हो रहे 11वें आम चुनाव के लिए लाखों पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं लेकिन इस बार एक ऐसे गांव की महिलाएं भी वोट डाल रही हैं, जिन्हें इससे पहले कभी वोट डालने की मंजूरी नहीं थी.
लाहौर : पाकिस्तान में बुधवार को हो रहे 11वें आम चुनाव के लिए लाखों पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं लेकिन इस बार एक ऐसे गांव की महिलाएं भी वोट डाल रही हैं, जिन्हें इससे पहले कभी वोट डालने की मंजूरी नहीं थी. पंजाब शहर के खुहाब गांव की महिलाएं पाकिस्तान के अस्तित्व में आने के बाद पहली बार इस चुनाव में वोट डाल रही हैं.
'डेली पाकिस्तान' के मुताबिक, मतदान शुरू होने के बाद महिलाएं मतदान केंद्र पहुंची और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.
गौरतलब है कि इन चुनावों में 10.59 करोड़ लोग मतदान के लिए पंजीकृत है, जिनमें 4.7 करोड़ महिलाएं हैं.
संबंधित खबरें
जर्मनी में कई पेरेंट्स को क्यों करनी पड़ती है पार्ट‑टाइम जॉब
Earthquake in Turkey: तुर्की के टोकाट प्रांत में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता, लोगों में दहशत
Ant Smuggling: केन्या में 2,000 से ज्यादा जिंदा चींटियों की तस्करी की कोशिश नाकाम, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुआ चीनी नागरिक
ईरान युद्ध से भारत‑चीन‑यूरोप पर तगड़ा असर, रूस को फायदा
\