Pakistan: इस्लामाबाद में पाकिस्तान के झंडे का अपमान कर रहे अफगान प्रशंसक

पाकिस्तान सीनेट की आंतरिक मामलों की स्थायी समिति ने अफगानिस्तान के प्रशंसकों द्वारा पाकिस्तान के झंडे का अपमान करने के मामले पर संज्ञान लिया है.

Flag of Pakistan (Photo Credit : Twitter)

इस्लामाबाद, 10 सितंबर : पाकिस्तान सीनेट की आंतरिक मामलों की स्थायी समिति ने अफगानिस्तान के प्रशंसकों द्वारा पाकिस्तान के झंडे का अपमान करने के मामले पर संज्ञान लिया है. समा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सीनेटर मोहसिन अजीज की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस बैठक में इस्लामाबाद में नेशनल प्रेस क्लब के बाहर बैठे अफगान शरणार्थियों के अवैध गतिविधियों में शामिल होने पर चर्चा की गई.

समिति ने अफगान शरणार्थियों द्वारा पाकिस्तानी झंडे का अपमान करने के संबंध में दायर एक शिकायत पर भी विचार किया. शिकायतकर्ता ने कहा कि अफगान शरणार्थी अक्सर पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों को परेशान करते हैं. समिति ने एक प्रेस बयान में कहा कि पाकिस्तान के झंडे का अपमान करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ जीरो टॉलरेंस होगी. यह भी पढ़ें : महाराज चार्ल्स तृतीय ने राजशाही के तौर-तरीकों में बदलाव के संकेत दिए

पुलिस ने समिति को सूचित किया कि 400 अफगान शरणार्थी प्रेस क्लब के बाहर डेरा डाले हुए हैं, जिन्हें जल्द ही इस्लामाबाद के दूसरे क्षेत्र में भेज दिया जाएगा. गृह मंत्रालय इस मामले को लेकर यूएनएचसीआर के लगातार संपर्क में है. समिति ने अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\