Christchurch Attack: न्यूजीलैंड की कई कंपनियां फेसबुक और गूगल से विज्ञापन हटाने का लिया फैसला
न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च (Christchurch) में 15 मार्च को मस्जिदों पर हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर देश की कुछ बड़ी कंपनियां फेसबुक और गूगल से विज्ञापन हटा रही हैं.
वेलिंगटन: न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च (Christchurch) में 15 मार्च को मस्जिदों पर हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर देश की कुछ बड़ी कंपनियां फेसबुक और गूगल से विज्ञापन हटा रही हैं. इस गोलीबारी में 50 लोगों की मौत हो गई थी. हमलावर ने गो प्रो कैमरे का उपयोग करते हुए अल-नूर मस्जिद में हुए नरसंहार को फेसबुक पर लाइव किया था. लाइवस्ट्रीम हमले के घंटों बाद तक मौजूद रही.
फेसबुक पर लाइव होने के अलावा फेसबुक द्वारा सोशल मीडिया से 17 मिनट के वीडियो को डिलीट करने से पहले इसे यूट्यूब और ट्विटर पर बार-बार शेयर किया जा रहा था.
न्यूजीलैंड हेराल्ड ने सोमवार को कहा कि इन कंपनियों में एएसबी बैंक, लोट्टो एनजेड, बर्गर किंग, स्पार्क ने एक साथ आकर इसका विरोध किया है. न्यूजीलैंड हेराल्ड ने कहा कि अन्य ब्रांड्स ने भी स्वतंत्र रूप से प्रतिक्रिया दी है.
Tags
संबंधित खबरें
Pi Day 2026 Google Doodle: पाई दिवस पर गूगल ने गणितज्ञ आर्किमिडीज़ को किया याद, जानें 14 मार्च क्यों है खास
International Women’s Day 2026 Google Doodle: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल का खास डूडल, STEM क्षेत्र की प्रेरणादायक महिला दिग्गजों को किया सलाम
Google Search पर 'Punch The Monkey' लिखते ही बरसने लगे दिल, जानें इस नन्हे बंदर की इमोशनल कहानी जिसने जीता दुनिया का दिल
‘Bad Experience’: दिल्ली के ट्रैफिक में 4 घंटे फंसी रहीं दिग्गज AI रिसर्चर सारा हुकर, पीएम मोदी के साथ डिनर में नहीं हो पाईं शामिल
\