संयुक्त अरब अमीरात में भारत के नए राजदूत पवन कपूर ने संभाला कार्यभार

संयुक्त अरब अमीरात में भारत के नए राजदूत पवन कपूर ने यहां दूतावास में कार्यभार संभाल लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, दूतावास ने एक ट्वीट के माध्यम से कपूर का स्वागत किया और घोषणा की कि उन्होंने गुरुवार को कार्यालय में अपने पहले दिन की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की.

पवन कपूर (Photo Credits: IANS)

संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में भारत के नए राजदूत पवन कपूर (Pawan Kapoor) ने यहां दूतावास में कार्यभार संभाल लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, दूतावास ने एक ट्वीट के माध्यम से कपूर का स्वागत किया और घोषणा की कि उन्होंने गुरुवार को कार्यालय में अपने पहले दिन की शुरुआत महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की. महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर इस प्रतिमा का अनावरण किया गया था.

ट्वीट में लिखा है, "दूतावास गर्मजोशी से अपने नए राजदूत पवन कुमार का स्वागत करता है. पवन ने कार्यालय में अपना पहला दिन महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर शुरू किया." दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने भी उनका स्वागत किया.

यह भी पढ़ें : संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय प्रवासी के पत्नी की मौत के बाद पति का अकाउंट हुआ ब्लॉक

मिशन ने बयान दिया, "दुबई में भारत के महावाणिज्य दूतावास आज यूएई में भारत के राजदूत का पद संभालने पर राजदूत पवन कुमार का स्वागत करता है. हम भारत-यूएई द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने के लिए उनके नेतृत्व में काम करने के लिए उत्साहित हैं." भारत के विदेश मंत्रालय ने कपूर को 28 अगस्त यूएई के नए राजदूत के तौर पर नियुक्त किया था. साल 1990 कैडर के आईएफएस अधिकारी कपूर इजरायल में तीन साल से ज्यादा समय तक भारत के राजदूत रह चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Air India Express Action: 35 मिनट की देरी पड़ी भारी; ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट की डेडलाइन चूकने पर 4 पायलटों समेत 8 क्रू मेंबर्स 3 महीने के लिए सस्पेंड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट