एजेंसी न्यूज

नेपाल, चीन माउंट एवरेस्ट की संशोधित ऊंचाई की घोषणा करेंगे

नेपाल और चीन जल्दी ही दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट की संशोधित ऊंचाई की संयुक्त रूप से घोषणा करेंगे। यह घोषणा चीनी रक्षा मंत्री की आगामी नेपाल यात्रा के दौरान की जा सकती है।

नेपाल, चीन माउंट एवरेस्ट की संशोधित ऊंचाई की घोषणा करेंगे
प्रतिकात्मक तस्वीर

काठमांडू, 27 नवंबर : नेपाल और चीन जल्दी ही दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट की संशोधित ऊंचाई की संयुक्त रूप से घोषणा करेंगे. यह घोषणा चीनी रक्षा मंत्री की आगामी नेपाल यात्रा के दौरान की जा सकती है.

यह जानकारी बृहस्पतिवार को मीडिया रिपोर्टों में दी गयी है.

यह भी पढ़े : नेपाल पहुंचे विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, द्विपक्षीय संबंध सुधारने पर की चर्चा.

नेपाल सरकार ने इस बहस के बीच चोटी की सही ऊंचाई को मापने का लक्ष्य रखा है कि 2015 में आए विनाशकारी भूकंप सहित विभिन्न कारणों से इसकी ऊंचाई में बदलाव आ सकता है.

‘द राइजिंग नेपाल’ समाचार पत्र ने कहा कि सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा 1954 में की गयी माप के अनुसार माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8,848 मीटर है.

यह भी पढ़े : 26/11 Mumbai Attacks: पाकिस्तान में आतंकी हाफिज सईद करवा रहा है कसाब सहित मारे गए 10 आतंकियों के लिए आज विशेष प्रार्थना.

चीन की सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार 1975 में, चीनी सर्वेक्षकों ने माउंट एवरेस्ट को मापा था और इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 8,848.13 मीटर ऊपर बतायी थी.

काठमांडू पोस्ट के अनुसार बुधवार को हुई नेपाल के मंत्रिपरिषद की बैठक में माउंट एवरेस्ट की नयी ऊंचाई की घोषणा करने के लिए भूमि प्रबंधन, सहकारिता और गरीबी उन्मूलन मंत्रालय को अधिकृत किया गया.

माईरिपब्लिका समाचार पत्र ने सूत्रों के हवाले से कहा कि चीनी रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंग की यात्रा के दौरान रविवार को दोनों देश एवरेस्ट की नयी ऊंचाई की घोषणा करने की योजना बना रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2020 12:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).