Moroccan Earthquake Update: मोरक्को में भीषण भूकंप के बाद लगा लाशों का ढेर, मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,037 हुई, 1,200 लोग घायल
Earthquake

Moroccan Earthquake Update: मोरक्को में शुक्रवार की रात आये भीषण भूकंप के बाद लाशों का ढेर लगते जा रहा है. एक के बाद एक मलबे से लोगों के शव निकलते जा रहे हैं. जिसे पूरे मोरक्को में मातम फैला हुआ है. बचे हुए लोग अपने लोगों के खोने को लेकर बिलख-बिलख कर रो रहे हैं. मोरक्को में आये भूकंप को लेकर जो ताजा जानकारी है. उसके अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,037 हुई. वहीं 1,200 लोग घायल हुए हैं. जिन्हें मोरक्को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. जहां पर लोगों का इलाज चल रहा हैं.

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार शुक्रवार देर रात मोरक्को में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप का केंद्र 18.5 किमी की गहराई पर मराकेश से लगभग 70 किमी दक्षिण-पश्चिम में था. भूकंप के बाद, उत्तरी मोरक्को के एक शहर फ़ेस के निवासी संभावित झटकों की चिंता से अपने घरों को छोड़कर सड़कों पर एकत्र हो गए. भूकंप रबात और कैसाब्लांका सहित मोरक्को के कई शहरों में महसूस किया गया. स्थानीय मीडिया ने बताया कि तरौदंत और मराकेश शहरों में कई घर ढह गए.

Tweet: