अमेरिका: माइक पोम्पिओ ने ब्रिटेन सुरक्षा सलाहकार मार्क सेडविल से भारत-पाक स्थिति पर चर्चा की

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मार्क सेडविल से भारत और पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति और दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों में तनाव कम करने के प्रयासों पर चर्चा की।

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ( Photo Credit-IANS )

वाशिंगटन:  अमेरिका (America) के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ (Mike Pompeo) ने ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मार्क सेडविल (Mark Sedwill) से भारत और पाकिस्तान (Pakistan) की मौजूदा स्थिति और दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों में तनाव कम करने के प्रयासों पर चर्चा की. विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता रॉबर्ट पालाडिनो ने शुक्रवार को बताया कि पोम्पिओ और सेडविल ने अमेरिका और ब्रिटेन के विशेष संबंधों को मजबूत करने और वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में सहयोग को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

विदेश मंत्रालय ने अनुसार, यह वार्ता इस बात को दर्शाती है कि अमेरिका दो परमाणु देशों के बीच तनाव कम करने के लिए अपने संसाधनों का इस्तेमाल करना जारी रखेगा. पालाडिनो ने एक बयान में कहा कि विदेश मंत्री माइकल आर पोम्पिओ ने ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मार्क सेडविल से आज मुलाकात कर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने सहित कई वैश्विक प्राथमिकताओं पर चर्चा की.’’

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने पाकिस्तान को चेताया, कहा- चरमपंथियों पर कार्रवाई करे वरना…

गौरतलब है कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे, जिसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammad) ने ली थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

India Beat England In T20 World Cup Semi Final 2026: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को एक बार फिर चटाई धूल, ये है भारतीय टीम के फतह के 3 बड़े कारण

India vs England, 2nd Semi-Final Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड को हराकर टीम इंडिया ने अहमदाबाद का टिकट किया कंफर्म, अब न्यूजीलैंड से होगा खिताबी मुकाबला; यहां देखें IND बनाम ENG मैच का स्कोरकार्ड

\