मौलाना फजलुर रहमान ने फिर बढाया इमरान का टेंशन, कहा- शासकों की जड़ें कट चुकी हैं, पीएम को इस्तीफा देना होगा

पाकिस्तान में इमरान सरकार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलनरत जमीयते उलेमाए इस्लाम-एफ के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने कहा है कि देश में हुक्मरान अब अपने दिन गिनने शुरू कर दें. पर्दे के पीछे हुई किसी गतिविधि की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि वह इस्लामाबाद से 'ऐसे ही' वापस नहीं लौटे हैं. देश को दोबारा चुनाव की तरफ जाना होगा.

मौलाना फजलुर रहमान (Photo Credits: IANS)

पाकिस्तान में इमरान सरकार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलनरत जमीयते उलेमाए इस्लाम-एफ (जेयूआई-एफ) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान (Maulana Fazlur Rahman) ने कहा है कि देश में हुक्मरान अब अपने दिन गिनने शुरू कर दें. पर्दे के पीछे हुई किसी गतिविधि की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि वह इस्लामाबाद से 'ऐसे ही' वापस नहीं लौटे हैं. जेयूआई-एफ के हजारों कार्यकर्ता देश भर से आजादी मार्च की शक्ल में इस्लामाबाद पहुंचे थे और उन्होंने वहां 31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक इमरान सरकार के इस्तीफे की मांग के साथ धरना दिया था. फिर, धरना समाप्त कर कार्यकर्ता अपने इलाकों में लौटे और अब वे आंदोलन के तहत देश के अलग-अलग इलाकों में मार्ग अवरुद्ध कर रहे हैं.

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बनू में एक कार्यक्रम में मौलाना फजलुररहमान ने कहा, "शासकों की जड़ें कट चुकी हैं. वे अब अपने दिन गिनने शुरू कर दें. हम इस्लामाबाद बिना वजह नहीं गए थे और न ही वहां से ऐसे ही वापस लौट आए हैं." उन्होंने कहा कि देश के मौजूदा शासकों का कोई नजरिया नहीं है. इनके पास विरोधियों को गाली देने के अलावा कुछ नहीं है. यह वोट की चोरी कर सत्ता में आए हैं. हम इन्हें इसकी इजाजत नहीं दे सकते. हम पाकिस्तान के संविधान की रक्षा के लिए निकले हैं.

यह भी पढ़ें : इमरान खान की हेकड़ी हुई कम, दोबारा बहाल की डाक सेवा- पार्सल सेवाओं पर बैन बरकरार

प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को एक कार्यक्रम में मौलाना फजल पर कड़ी टिप्पणियां की थीं. उन्होंने कहा था कि पैसे लेकर  है. उन्होंने इस्लामाबाद के धरने को सर्कस करार दिया था.

इमरान को जवाब देते हुए मौलाना ने कहा, "हुक्मरान गाली गलौच ब्रिगेड तैयार कर इसे सियासत समझते हैं. हम किसी के पीछे छिपने वाले लोग नहीं हैं, हम मैदान में खड़े हैं. आओ, अपने और मेरे चरित्र का मुकाबला करो. मेरे पिता और अपने पिता के चरित्र का मुकाबला करो. मेरे दादा और अपने दादा के चरित्र का मुकाबला करो. इन बातों से सरकारें नहीं चला करतीं. देश को दोबारा चुनाव की तरफ जाना होगा."

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड