कोविड-19: सिडनी में नए साल की पूर्व संध्या पर नहीं जुटेगी भीड़, जापान में नए विधयेक की तैयारी

न्यू साउथ वेल्स (new South Wales) राज्य के प्रीमियर ग्लेडीस बेरेजीकलियान (Premier Gladys Berejiklian) ने सोमवार को कहा कि जो लोग सिटी सेंटर (City center) में रहते हैं, वे नए साल का उत्सव मनाने के लिए 10 अतिथियों को ही अपने घर बुला सकते हैं.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

सिडनी, 28 दिसंबर : न्यू साउथ वेल्स (new South Wales) राज्य के प्रीमियर ग्लेडीस बेरेजीकलियान (Premier Gladys Berejiklian) ने सोमवार को कहा कि जो लोग सिटी सेंटर (City center) में रहते हैं, वे नए साल का उत्सव मनाने के लिए 10 अतिथियों को ही अपने घर बुला सकते हैं. अतिथियों को इस क्षेत्र में आने की अनुमति हासिल करने के लिए पहले आवेदन देना होगा. ऑस्ट्रेलिया (Australia) के इस बड़े शहर में कोरोना वायरस (Corona virus) के पांच नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही 10 दिसंबर से अब तक यहां संक्रमण के 126 मामले सामने आ चुके हैं.

सिडनी हार्बर ब्रिज (Sydney Harbour Bridge) के ऊपर होने वाली आतिशबाजी को देखने के लिए यहां हर साल करीब 10 लाख लोग जुटते हैं. वहीं, जापान (Japan) के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा (Yoshihida Suga) ने कहा कि उनकी योजना एक ऐसा विधेयक लाने की है, जो प्रतिष्ठानों को कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए उठाए गए उपायों का पालन करने के लिए कानूनी तौर पर बाध्य करता हो और जिसमें उल्लंघन करने वालों को सजा देने तथा जुर्माना लगाने का भी प्रावधान हो. यह भी पढ़ें : Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID-19 मामले 8.07 करोड़ के पार, 17.6 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत

उनका कहना है कि इस विधेयक को संसद में ‘‘जल्द से जल्द’’ अगले साल पेश किया जाएगा. इस बीच, दक्षिण कोरिया (South Korea) में कोरोना वायरस के नए प्रकार (स्ट्रेन) के तीन मामले सामने आए हैं. ये लोग ब्रिटेन (Britain) से 22 दिसंबर को दक्षिण कोरिया पहुंचे थे. वहीं सोमवार को देश में कोविड-19 के कुल 808 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 57,680 हो गई. वहीं वायरस से वहां 819 लोगों की मौत हो चुकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड