पाकिस्तानी पत्रकार का सनसनीखेज ट्वीट- कराची में पाकिस्तानी एयरफोर्स करती रही पेट्रोलिंग, ट्विटर यूजर्स ने किया शहर में रातभर ब्लैक आउट और भारतीय वायुसेना के विमान को देखने का दावा

पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के विमान की कथित एंट्री के चलते दहशत का माहौल है. जिसकी झलक ट्विटर पर भी दिख रही है और कराची शब्द ट्रेंड हो रहा है. हालांकि किसी भी भारतीय सुरक्षा एजेंसी व आईएएफ द्वारा ऐसी किसी भी घटना को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है.

लड़ाकू विमान I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS/File)

Indian Airforce in Karachi? पाकिस्तान (Pakistan) में भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के हमले के डर से दहशत का माहौल है. जिसकी झलक ट्विटर पर भी दिख रही है और कराची (Karachi) शब्द ट्रेंड हो रहा है. हालांकि किसी भी भारतीय सुरक्षा एजेंसी व आईएएफ द्वारा ऐसी किसी भी घटना को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कराची के स्थानीय निवासियों ने दावा किया है कि भारत के हमले के डर से शहर को बीती रात पूरी तरह से ब्लैकआउट किया गया था. बताया जा रहा है कि आईएएफ को जवाब देने के लिए पाकिस्तान ने अपने जेट मसरूर एयर बेस से कॉम्बैट एयर पैट्रोलिंग मिशन को शुरू किया था. इसके तहत पाकिस्तानी लड़ाकू विमान रातभर कराची के असमान में उड़ते रहे. पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

पाकिस्तानी पत्रकार वजहत काजमी (Wajahat Kazmi) का ट्वीट-

पत्रकार काजमी ने देर रात ट्वीट कर कहा “संभवत: 27 फरवरी 2019 के बाद मैंने इतने पीएएफ जेट विमानों को आसमान में गश्त लगाते हुए सुना है. मुझे उम्मीद है कि कुछ भी गंभीर नहीं हो रहा है या होने की उम्मीद है.”

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो शेयर किए जा रहे है. जिसमें असमान में लड़ाकू विमानों को उड़ते हुए देखा जा सकता है. हालांकि किसी भी वीडियो की पुष्टी नहीं हो सकी है. हालांकि, बाद में लोगों ने ट्वीट करना शुरू कर दिया कि शहर में कोई ब्लैकआउट नहीं था और पाकिस्तानी एयरफोर्स के जे -17 फाइटर जेट एक गश्ती का संचालन कर रहे थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\