Kabul Blast: काबुल में विस्फोट में सात की मौत, 20 घायल

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के दश्त-ए-बारची इलाके में हुए विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. काबुल के पुलिस प्रवक्ता खालिद जादरान ने यह जानकारी दी.

(Photo Credits Pixabay)

काबुल, 8 नवंबर : अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल के दश्त-ए-बारची इलाके में हुए विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. काबुल के पुलिस प्रवक्ता खालिद जादरान ने यह जानकारी दी.

जादरान ने कहा कि मंगलवार शाम को एक मिनी बस में विस्फोट हुआ, जिसमें सात लोगों की जान चली गई और 20 अन्य घायल हो गए. उन्होंने बताया कि सभी पीड़ित आम नागरिक थे. यह भी पढ़ें : Pakistan Air Base Attack: पाकिस्‍तानी एयरबेस पर आतंकी हमले में 35 सैनिकों की मौत, 14 फाइटर जेट तबाह

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल विस्फोट स्थल पर पहुंच गए हैं और जांच शुरू कर दी है. क्षेत्र में 26 अक्टूबर को एक विस्फोट में एक स्पोर्ट्स क्लब को नष्ट हो गया था और चार लोगों की मौत हो गई थी. बाद में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Indore Organ Donation: 49 साल के ब्रेन डेड शख्स को राजकीय सम्मान, अंतिम संस्कार के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया; जानिए क्यों

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात को 5 विकेट से रौंदा, इब्राहिम जादरान ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें AFG बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात ने अफगानिस्तान के समाने रखा 161 रनों का टारगेट, सोहैब खान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Live Score Update: दिल्ली में अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\