Pakistan Air Base Attack: पाकिस्तानी एयरबेस पर आतंकी हमले में 35 सैनिकों की मौत, 14 फाइटर जेट तबाह
पाकिस्तानी पत्रकार आयशा सिद्दीका का दावा है कि शनिवार को हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी सेना ने 35 सैनिक और 14 विमान खो दिए हैं. आयशा सिद्दीका ने कहा पाकिस्तानी सेना को राजनीति छोड़कर देश की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए.
Pakistan Air Base Attack: वरिष्ठ पाकिस्तानी पत्रकार आयशा सिद्दीका का दावा है कि शनिवार को हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी सेना ने 35 सैनिक और 14 विमान खो दिए हैं. आयशा सिद्दीका ने कहा पाकिस्तानी सेना को राजनीति छोड़कर देश की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए.
पंजाब के मियांवाली में स्थित पाकिस्तान एयरफोर्स (पीएएफ) के बेस पर अज्ञात आतंकियों ने हमला बोल दिया. हमले की खबर कुछ ही घंटों में पूरी दुनिया तक फैल गई. हैरानी की बात है कि इस आतंकी हमले पर खुद पाकिस्तान की सेना ने चुप्पी साधी हुई है.
हमले में पाकिस्तान की वायुसेना के 14 एयरक्राफ्ट नष्ट हो गए तो वहीं 35 जवानों की मौत हो गई. लंदन के किंग्स कॉलेज में वॉर स्टडी डिपार्टमेंट के साथ बतौर सीनियर फेलो तैनात आयशा सिद्दीका के मुताबिक पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां इस गलतफहमी में थीं कि उन्हें आतंकवाद से निजात मिल गई है, लेकिन मियांवाली में हुआ हमला उनकी आंखें खोलने वाला था.
#BREAKING: Pakistan Army has lost 35 soldiers and 14 aircrafts in the terror attack on Saturday claims senior Pakistani journalist Ayesha Siddiqa @iamthedrifter.
Pakistan army should leave politics and get back to security, she argues. https://t.co/2cZYN4AKF5
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) November 7, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2023 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

