Italy Bus Accident Videos: इटली के वेनिस में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस पुल से नीचे गिरने से बच्चे सहित 21 लोगों की मौत
Italy Bus Accident- Photo Credits Twitter

Italy Bus Accident Videos: इटली के वेनिस में दर्दनाक हादसा हुआ है. मंगलवार को मीथेन गैस से चलने वाली एक बस इटालियंस और विदेशियों को लेकर जा रही थी. इस बीच वेनिस के पास मेस्त्रे में पुल से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई. जिससे हादसे में बच्चे सहित 21 लोगों की जान गई है. वहीं कई लोग घायल हुए हैं. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. मेयर लुइगी ब्रुगनारो ने फेसबुक पर इस हादसे की जानकारी दी. हादसे  को लेकर सिटी हॉल के एक अधिकारी ने कहा कि मृतकों में यूक्रेनी पर्यटक शामिल हैं जबकि इतालवी समाचार एजेंसी एएनएसए ने कहा कि मरने वालों में जर्मन और फ्रांसीसी नागरिक भी शामिल हैं. शहर के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में तीन यूक्रेनियन, एक क्रोएशियाई, जर्मन और फ्रांसीसी  भीनागरिक हैं.

Video:

Video:

Video: