Israel Tel Aviv Terror Attack: इजरायल के तेल अवीव में हुए आतंकी हमले में एक की मौत, 5 लोग जख्मी, हमलावर को पुलिस ने किया ढेर (Watch Video)

Israel Tel Aviv Terror Attack: इजरायल के तेल अवीव में हुए आतंकी हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए हैं. हालांकि हमले का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन इजरायल के विदेश मंत्रालय ने इसे आतंकवादी हमला करार दिया. वहीं पुलिस ने हमला करने वाले हमलवार को मार गिराया है. आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नेतन्याहू सभी रिजर्व बॉर्डर पुलिस को बुलाने का आदेश दिया. नेतन्याहू ने आईडीएफ से आतंकवादी हमलों का सामना करने के लिए और सुरक्षा बल बुलाने का आदेश दिया. साथ ही प्रधानमंत्री ने नागरिकों से सुरक्षा बलों के निर्देशों का पालन करने का आह्वान भी किया.

Video: