Israel-Hamas War:  इजराइल की सेना का दावा, हवाई हमले में हमास का कमांडर Madhath Mubashar मारा गया- VIDEO
Israel-Hamas War | Photo: X

Israel-Hamas War:  हमास के हमले के बाद इजराइल उसे सबक सीखने के लिए  लगातार  गाजा पट्टी समेत फिलिस्तीन पर हमला कर रहा है. इजराइल के हमले के चलते गाजा पट्टी समेत पूरे फिलिस्तीन में 6  हजार से ज्यादा लोगों की अब तक जान गई है. वहीं बड़ी संख्या में लोग जख्मी है. जिन्हें इलाज नहीं मिल पाने की वजह से जख्मी लोगों में भी एक- एक लोगों का तड़प-तड़प कर जान जा रही है.क्योंकि अस्पतालों में इलाज के लिए सवाएं नहीं है.  दोनों  देशों के बीच जारी हमले में इजराइल सबसे ज्यादा अटैक हमास के  इलाके गाजा पट्टी में कर रह है. ताकि हमास के ज्यादा से ज्यादा लोग मारे जा सके. इजराइल के हमले को लेकर खबर गाजा पट्टी से हैं. इजराइल ने गाजा पट्टी में हमास के कमांडर Madhath Mubashar को गुरूवार रात मार गिराया है. गाजा पट्टी में हमले के बाद इस्राइल डिफेंस फोर्स ने एक वीडियो भी जारी किया है.वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाद एक इस्राइल डिफेंस फोर्स हमला कर रही है.

Tweet: