Israel Attacks: हत्या के बाद जिस महिला के अर्धनग्न शव को ट्रक में घुमाए गया था उसकी हुई पहचान, जर्मन नागरिक थी Shani Louk (देखें वीडियो)
shani lauk की मां (Photo: X)

हमास उग्रवादियों द्वारा एक जर्मन महिला शनि लौक (Shani Louk) को पिकअप ट्रक पर घुमाने के वीडियो ने पूरी दुनिया में आक्रोश पैदा कर दिया है. यह वीडियो तब सामने आया जब हमास के आतंकवादी इजराइल के खिलाफ अचानक हमला कर रहे थे. अब एक वीडियो में लूक की मां ने कहा कि उनकी बेटी जर्मन थी और इजराइल में एक टूरिस्ट ग्रुप के साथ थी. वीडियो में, उसने पुष्टि की कि उसने अपनी बेटी को वीडियो में देखा है और अधिक जानकारी के लिए जनता से मदद मांगी है. जब आतंकवादियों ने क्षेत्र पर हमला किया तो शनि लौक एक आउटडोर संगीत समारोह में भाग ले रही थी.

देखें वीडियो:

देखें पोस्ट: