Iran-Israel War: PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर की बात, मौजूदा हालात पर जताई चिंता; बोले- अब जंग नहीं, शांति चाहिए!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 22 जून 2025 को दोपहर 3:29 बजे, ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर बातचीत की. इस दौरान पीएम मोदी ने ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और हिंसा पर गहरी चिंता जताई.
Iran-Israel War: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 22 जून 2025 को दोपहर 3:29 बजे, ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर बातचीत की. इस दौरान पीएम मोदी ने ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और हिंसा पर गहरी चिंता जताई. उन्होंने साफ कहा कि ये वक्त युद्ध का नहीं, बल्कि शांति और बातचीत का है. पीएम मोदी ने दोनों देशों से अपील की और कहा कि वे तुरंत हिंसा रोकें और डिप्लोमेसी के रास्ते पर लौटें. दरअसल, भारत, ईरान और इजराइल दोनों देशों के साथ अच्छे रिश्ते रखता है. इसलिए यह कोशिश की जा रही है कि मध्य पूर्व में फिर से अमन-चैन लौटे.
भारत की इस पहल को दुनिया में शांति के पक्ष में एक मजबूत कदम माना जा रहा है. अब सबकी नजर इस पर है कि क्या पीएम मोदी की ये कोशिश जंग को थाम पाएगी.
ये भी पढें: तमाशाई न बनें अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव, सोनिया की तरह करें ईरान का समर्थन: शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर की बात
Spoke with President of Iran @drpezeshkian. We discussed in detail about the current situation. Expressed deep concern at the recent escalations. Reiterated our call for immediate de-escalation, dialogue and diplomacy as the way forward and for early restoration of regional…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 22, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2025 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

