इंडोनेशिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 436 हुई
बीएनपीबी के मुताबिक, भूकंप से 1,353 लोग घायल हो गए और 370,000 विस्थापित हुए हैं
जकार्ता: इंडोनिशया के लोमबोक द्वीप पर पांच अगस्त को आए रिक्टर पैमाने पर 7 की तीव्रता के भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 436 हो गई है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा राहत एजेंसी(बीएनपीबी) के प्रवक्ता सुतोपो पुर्वो नुग्रोहो ने कहा 436 मृतकों में से 259 की पहचान हो चुकी है.
सुतोपो ने कहा, "भूकंप आने के बाद अधिकतर पीड़ितों की मौत मलबे में दबने से हुई." भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके उत्तर लोमबोक में सबसे ज्यादा 374 लोग मारे गए.
बीएनपीबी के मुताबिक, भूकंप से 1,353 लोग घायल हो गए और 370,000 विस्थापित हुए हैं.
Tags
संबंधित खबरें
जर्मनी में कई पेरेंट्स को क्यों करनी पड़ती है पार्ट‑टाइम जॉब
Earthquake in Turkey: तुर्की के टोकाट प्रांत में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता, लोगों में दहशत
Ant Smuggling: केन्या में 2,000 से ज्यादा जिंदा चींटियों की तस्करी की कोशिश नाकाम, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुआ चीनी नागरिक
ईरान युद्ध से भारत‑चीन‑यूरोप पर तगड़ा असर, रूस को फायदा
\