India-Canada Tensions: खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से कनाडा और भारत के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है. हालांकि भारत नहीं चाहता कि यह मुद्दा और बढे. लेकिन ब्रिटेन इस मुद्दे को तूल दे रहा है. जिससे खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मामला शांत होने की बजाय और बढ़ते जा रहा है.| दोनों देशों के बीच पनपे तनाव का असर अब स्कॉटलैंड के ग्लासगो में देखने को मिला है. यहां ग्लासगो गुरुद्वारे में प्रवेश करने के दौरान भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी की कार को रोका गया. बहस में पड़ने के बजाय भारतीय उच्चायुक्त ने वहां से चले जाने का फैसला किया. इस मुद्दे को ब्रिटेन के विदेश कार्यालय और पुलिस के समक्ष भी उठाया गया है.
स वीडियो को एक सिख यूथ यूके' के इंस्टाग्राम चैनल पर पोस्ट की गई है, जिसमें कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक एक व्यक्ति को अल्बर्ट ड्राइव पर ग्लासगो गुरुद्वारे में प्रवेश करने से दोरईस्वामी को रोकते हुए देखा जा सकता है. फिलहाल, घटना पर लंदन में भारतीय उच्चायोग और विदेश मंत्रालय (एमईए) की की तरफ से अब तक औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. लेकिन खालिस्तानी समर्थकों के इस करतूत के बाद भारत में विरोध शुरू हो गया है.
Video:
K-terrorists block entry of Indian ambassador to UK inside Glasgow gurudwara -
Gurdwara Comittee invites the Indian High Commissioner. K's learn about it and reach the glasgow gurdwara and blocked his entry. Insulted the Comittee members.
They even tried to open the car door… pic.twitter.com/89f9Y1pIsD
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) September 30, 2023












QuickLY