Lockdown in France: कोरोनावायरस की दूसरी वेव से पस्त हुआ फ्रांस, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फिर किया लॉकडाउन

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बुधवार की शाम को घोषणा की कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर शुरू होने के कारण देश में शुक्रवार से देशव्यापी लॉकडाउन शुरू हो जाएगा. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार मैक्रों ने बुधवार को देश को संबोधित करते हुए कहा कि वायरस तेजी से फैल रहा है.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Photo Credits: ANI)

पेरिस, 29 अक्टूबर: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने बुधवार की शाम को घोषणा की कि कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर शुरू होने के कारण देश में शुक्रवार से देशव्यापी लॉकडाउन (Lockdown) शुरू हो जाएगा. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, "मैक्रों ने बुधवार को देश को संबोधित करते हुए कहा कि वायरस तेजी से फैल रहा है. हमारे सभी पड़ोसियों की तरह हम भी महामारी की दूसरी लहर झेल रहे हैं, जो निस्संदेह पहले की तुलना में ज्यादा मुश्किल और घातक होगी."

वायरस को फैलने से रोकने के लिए राष्ट्रपति ने देश में फिर से लॉकडाउन करने का आदेश दिया है. इससे पहले मार्च के मध्य में भी यहां लॉकडाउन किया गया था. लॉकडाउन के दौरान केवल काम पर जाने, स्वास्थ्य सेवाएं लेने, खरीददारी करने जाने की ही अनुमति होगी. विश्वविद्यालय, पुस्तकालय, बार, कैफे, रेस्तरां, जिम, सार्वजनिक समारोहों पर बंदिशें लगाई जाएंगी. हालांकि पहले लॉकडाउन के विपरीत इस बार नर्सरी, प्राइमरी और मिडिल स्कूल खुले रहेंगे.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases in India: भारत में 80 लाख के करीब पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आकड़ा, एक दिन में 508 लोगों की हुई मौत

वहीं नए लॉकडाउन के लिए उपायों के लिए विस्तार से घोषणा गुरुवार को सरकार द्वारा की जाएगी. यह लॉकडाउन गुरुवार की आधी रात से शुरू होकर कम से कम दिसंबर तक रहेगा. फ्रांस ने बुधवार को 36,437 नए मामले दर्ज किए, जो इसके एक दिन पहले की संख्या से 3,020 ज्यादा हैं. यहां मामलों की कुल संख्या 12,35,132 और मौतों की संख्या 35,785 तक पहुंच चुकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड